छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा आयोजन, CM ने जारी किए निर्देश

Rahul Goshwami
cm sai

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में सुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘सुशासन तिहार 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 1 मई से 10 जून 2026 तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा, जिसके तहत गांव-गांव और शहरों के वार्ड स्तर पर जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

CM विष्णु देव साय ने जारी किया पत्र

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को पारदर्शी, सरल और तेज सेवाएं देना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बीते वर्ष के सफल अनुभव को देखते हुए इस बार अभियान को और व्यापक बनाया गया है।
Read more : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर! लू का अलर्ट जारी, बिलासपुर-रायपुर-दुर्ग में हीट वेव का खतरा

शिविरों में होगा मौके पर समाधान

इस अभियान के तहत आयोजित शिविरों में जनता की समस्याओं को मौके पर ही हल करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और पात्र हितग्राहियों को लाभ भी तत्काल दिया जाएगा। आवेदन का अधिकतम एक माह के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

गांव और वार्ड स्तर पर लगेगा सिस्टम

ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 20 ग्राम पंचायतों के समूह के आधार पर शिविर लगाए जाएंगे, जबकि शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर बनाए जाएंगे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर शिकायतों का निपटारा करेंगे।

जनप्रतिनिधियों की होगी सक्रिय भागीदारी

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इस अभियान में मंत्री, सांसद और विधायक भी सक्रिय रूप से शामिल होंगे। साथ ही मुख्य सचिव और प्रभारी सचिव भी शिविरों का निरीक्षण करेंगे ताकि व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।

30 अप्रैल तक लंबित मामलों का निपटारा

सीएम ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि 30 अप्रैल 2026 तक लंबित मामलों को विशेष अभियान चलाकर निपटाया जाए। इसमें भूमि विवाद, मनरेगा भुगतान और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के मामले प्राथमिकता पर रहेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *