रायपुर । Chhattisgarh New Education Session : छत्तीसगढ़ में 16 जून से नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन भीषण गर्मी के बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों के समय में अस्थायी बदलाव किया गया है। राज्य स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए बताया कि 17 जून से 21 जून 2025 तक प्रदेश के सभी सरकारी, अनुदानित, गैर-अनुदानित एवं निजी स्कूलों में कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही संचालित होंगी।
Chhattisgarh New Education Session : इस निर्णय का मकसद छात्रों को लू और गर्मी से राहत देना है। शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मानसून की दस्तक या मौसम की स्थिति में बदलाव होने पर समय में पुनः संशोधन संभव है। संभावना है कि 23 जून से कक्षाएं सामान्य समय (सुबह 9 से दोपहर 2 या 3 बजे तक) पर लौट सकती हैं।
शाला प्रवेशोत्सव के दिन ही यह आदेश लागू किया गया, जिससे बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को सहजता रहे। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे इस संशोधित समय के अनुसार बच्चों को स्कूल भेजें और गर्मी से बचाव के जरूरी उपाय करें।












