Tuesday, March 10, 2026
32.3 C
Raipur

Chhattisgarh Liquor Scam : पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, “सत्ता का आनंद लिया, अब प्रक्रिया का पालन करना होगा”

Chhattisgarh Liquor Scam : नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित घोटालों में आरोपी पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत नहीं मिली है। शीर्ष अदालत ने टुटेजा की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज सभी मामलों में एक साथ जमानत देने और भविष्य में नई एफआईआर (FIR) दर्ज करने पर रोक लगाने की मांग की थी।

अदालत की तल्ख टिप्पणी: “यह जनधन का मामला है” सोमवार को सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जयमाल्या बागची की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए कड़ी टिप्पणी की। अदालत ने कहा, “आप एक प्रभावशाली नौकरशाह रहे हैं और वर्षों तक सत्ता का आनंद लिया है। यह मामला सार्वजनिक धन के निजी हाथों में जाने का है। आपका तर्क भावनात्मक रूप से सही हो सकता है, लेकिन कानूनी रूप से स्वीकार्य नहीं है। आपको न्यायिक प्रक्रिया का पालन करना ही होगा।”

अधिवक्ता का तर्क: “जमानत मिलते ही दर्ज हो जाती है नई FIR” अनिल टुटेजा की ओर से अधिवक्ता शोएब आलम ने दलील दी कि उनके मुवक्किल अप्रैल 2024 से जेल में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियां (ED और EOW) एक ‘अनोखी काबिलियत’ दिखा रही हैं—जैसे ही टुटेजा को एक मामले में जमानत मिलने वाली होती है, उन्हें किसी पुराने लंबित मामले में फिर से गिरफ्तार कर लिया जाता है। वकील ने इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन बताया और मांग की कि सभी मामलों में एक साथ पूछताछ कर ट्रायल पूरा होने तक बेल दी जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया यह विकल्प अदालत ने स्पष्ट किया कि वे भविष्य के सभी संभावित मामलों में अग्रिम जमानत या सुरक्षा का आदेश नहीं दे सकते। हालांकि, बेंच ने टुटेजा को राहत देते हुए कहा कि यदि वे एक सप्ताह के भीतर नई जमानत याचिका दायर करते हैं, तो हाईकोर्ट को प्राथमिकता के आधार पर 2 से 4 सप्ताह के भीतर उस पर फैसला करना होगा।

इन घोटालों में है नाम उल्लेखनीय है कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान बेहद रसूखदार माने जाने वाले अनिल टुटेजा कई बड़े मामलों में आरोपी हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • शराब (आबकारी) घोटाला

  • कोयला परिवहन लेवी मामला

  • कस्टम मिलिंग घोटाला

  • नान (NAN) घोटाला और DMF मामला

Share The News

Latest YouTube Videos

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories