CGST Department : जबलपुर. सेंट्रल जीएसटी (CGST) विभाग ने शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी के मामले का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पता चला कि एक ही परिवार के नाम से चार फर्म संचालित की जा रही थीं और इनके माध्यम से फर्जी बिल जारी कर जीएसटी चोरी की जा रही थी। विभाग के अनुसार, अधिवक्ता आशीष कोटवानी इस नेटवर्क से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं और फिलहाल फरार हैं।
CGST Department : जानकारी के अनुसार, अल्युमिनियम स्क्रैप कारोबार के नाम पर फर्जी लेन-देन दिखाकर करोड़ों रुपये के बिल जारी किए गए। जांच में सामने आया कि करीब 10 करोड़ रुपये के फर्जी बिल अधिवक्ता आशीष कोटवानी द्वारा जारी किए गए थे। CGST टीम ने उनके कार्यालय को सील कर दिया है।
CGST Department : विभाग को संदेह है कि कुल 14 फर्जी फर्मों के माध्यम से टैक्स चोरी का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। इनमें से दो अन्य फर्मों पर भी CGST की कार्रवाई जारी है। जांच एजेंसी यह भी तलाश कर रही है कि इस बिलिंग चेन में और कौन-कौन लोग शामिल थे।
CGST Department : CGST अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेज़ों, बैंक एंट्री और डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर पूरे रैकेट की जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।











