Thursday, September 24, 2026
Home Chhattisgarh CG News : प्रेमिका की आत्महत्या मामले में प्रेमी गिरफ्तार, चरित्र पर...

CG News : प्रेमिका की आत्महत्या मामले में प्रेमी गिरफ्तार, चरित्र पर शंका से थी परेशान

CG News
CG News

CG News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रेमी से तंग आकर प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। उनकी लाश पेड़ पर लटकी मिली थी। इस मामले में महीनेभर बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला कोरबी चौकी क्षेत्र का है।

CG News : पुलिस के मुताबिक, प्रेमी अपनी प्रेमिका के चरित्र पर शंका करता था। प्रेमिका ने प्रेमी से तंग आकर फांसी लगाई थी। इस घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। करीब महीनेभर बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 20 वर्षीय दिलराज मरकाम कोरबी चौकी क्षेत्र के पाली गांव का रहने वाला है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here