Sunday, February 15, 2026
18.3 C
Raipur

CG Rojagaar Mela : छत्तीसगढ़ में 23 साल बाद फिर लगेगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

CG Rojagaar Mela : रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य बनने के बाद पहली बार साल 2002 में लगे रोजगार मेले के 23 साल बाद, एक बार फिर राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में लगने वाले इस मेले में 10,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती होने की उम्मीद है।

CG Rojagaar Mela : अब तक 114 कंपनियों ने अपने ऑनलाइन पोर्टल पर 8,000 रिक्तियों की जानकारी अपलोड कर दी है, जबकि 2,000 और पद आने की संभावना है। इसमें हॉस्पिटल से लेकर आईटी सेक्टर तक की कंपनियां शामिल हैं, जिनमें 10वीं पास से लेकर इंजीनियर तक के लिए नौकरी के अवसर हैं। वेतन 8 हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक होगा। इस मेले को फ्रेशर्स के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले रोजगार विभाग के पोर्टल https://www.erojgar.cg.gov.in/ पर जाकर ‘राज्य स्तरीय रोजगार मेला पंजीयन’ पर क्लिक करें।
  • अगर आपके पास रोजगार पंजीयन नंबर है, तो उसे दर्ज करके फॉर्म भरें।
  • पंजीयन नंबर नहीं होने पर भी मोबाइल ओटीपी के जरिए आवेदन किया जा सकता है।
  • पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद अपनी योग्यता के अनुसार रिक्तियों का चयन करें और उसे सेव करें।

रोजगार मेले से जुड़े जरूरी सवाल

  • क्या लिखित परीक्षा होगी? नहीं, केवल इंटरव्यू लिया जाएगा, जिसमें आपकी योग्यता और दक्षता को जांचा जाएगा।
  • क्या कोई शुल्क लगेगा? नहीं, आवेदन से लेकर नियुक्ति तक कोई पैसा नहीं देना है।
  • क्या बॉन्ड भरना पड़ेगा? कुछ कंपनियां बॉन्ड भरवा सकती हैं, जिसकी जानकारी वे पहले ही दे देंगी।
  • नौकरी की जगह कहां होगी? ज्यादातर कंपनियों ने छत्तीसगढ़ या शहरों में ही कार्यक्षेत्र तय किया है, लेकिन कुछ कंपनियों ने राज्य के बाहर भी जॉब की पेशकश की है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds