Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : बड़ेराजपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए आकलन शिविर आयोजित,...

CG NEWS : बड़ेराजपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए आकलन शिविर आयोजित, 71 पंजीयन, 39 को मिला प्रमाण पत्र, 7 जिला अस्पताल रेफर

0
191
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रोशन सेन /मlकड़ी : विकासखंड स्तरीय आकलन शिविर कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा जिला कोडागांव के निर्देश पर दिनांक 06/08/2025 को विकासखंड स्त्रोत समन्वयक कार्यालय बडेराजपुर जिला कोडागांव में दिव्यांग बच्चों का आकलन शिविर का आयोजन किया गया ।

 

CG NEWS : बच्चों का प्रमाण पत्र मेडिकल बोर्ड द्वारा जांच कर बनाया गया। शिविर में कुल पंजीयन 71 हुए जिसमे से 7 लोगों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफेर किया गया। 39 लोगो का प्रमाण पत्र बनाया गया। इस शिविर में प्राथमिक माध्यमिक हाई हायर सेकेंडरी स्कूलों में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों का मेडिकल बोर्ड द्वारा जांच किया गया इस शिविर में दिव्यांग बच्चों का जिला मेडिकल बोर्ड के द्वारा सर्जरी स्पीच थेरेपी फिजियोथैरेपी का चिन्हांकन किया गया तथा कल 7 बच्चों को जिला अस्पताल कोडा गांव में उपचार हेतु रेफर किया गया।

 

CG NEWS : इस आकलन शिविर में दिव्यांग बच्चों को सामग्री एवं सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए भी चिन्हांकित किया गया एवं कुछ बच्चों को सहायक उपकरण प्रदान किया गया lसाथ ही दिव्यांग बच्चों के पालको एवं बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई इस कार्यक्रम में जिला मेडिकल बोर्ड डॉ श्री प्रतीक चौधरी एवं डॉ ख्याति साक्षी नेत्र विशेषज्ञ, सुश्री मधु बघेल क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट , डॉ करुणा मेश्राम इंस्ट्रक्टर दिनेश कुमार साहू नेत्र सहायक महावीर मरकाम नेत्र सहायक ऑडियोमेट्रिक, श्री संकल्प लोनहरे उपस्थित रहे।

 

CG NEWS : कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर पन्ना राशि, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमति भारती प्रधान,जिला मिशन समन्वयक श्री ईमल बघेल सहायक परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा श्री एस आर मरावी जी एवं खंड शिक्षा अधिकारी श्री के एस पोया सहायक खंड शिक्षा अधिकारी श्री जी एस ठाकुर खंड स्त्रोत समन्वयक श्री एस आर यादव, बीआरपी श्री प्रेम लाल यादव, श्री मनोज कुशवाहा बी आर पी समावेशी शिक्षा श्रीमती भुनेश्वरी उइके, लेखपाल श्री धीरेन्द्र यादव,अटेंडर श्री सरादू मरकाम एवं समस्त संकुल समन्वयको की उपस्थिति एवम सहयोग रहा |पंजीयन में श्रीमती सुषमा ठाकुर सुश्री रामिन जुर्री राकेश मरकाम पुनेश्वर सिन्हा महेंद्र दीवान आदि का सहयोग रहा.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here