CG NEWS : रायपुर : रायपुर में सियासत का तापमान बढ़ गया है, जहां पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को सीएम हाउस के बाहर धरना देने से रोक दिया गया। इस घटना के बाद कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा का यह अनोखा तरीका है, जिसमें अपने ही पूर्व गृहमंत्री को हाउस अरेस्ट किया जाता है।
CG NEWS : ननकीराम कंवर कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने की मांग को लेकर सक्रिय हैं। उन्होंने कलेक्टर के तबादले के लिए तय की गई तारीख तक कार्रवाई न होने पर रायपुर में धरना देने की बात कही थी। शुक्रवार को वे रायपुर पहुंचे और शनिवार सुबह धरने के लिए निकलने ही वाले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान उनके और पुलिस अधिकारियों के बीच गेट खोलने को लेकर नोकझोंक भी हुई।
CG NEWS : ननकीराम कंवर ने कहा कि अगर उन्हें इसी तरह रोका गया तो वे वहीं धरने पर बैठ जाएंगे। उन्होंने प्रशासन पर अफसरशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि रोकने वाला कोई पैदा नहीं हुआ। इस पूरे मामले की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कांग्रेस ने सक्रियता दिखाई और पीसीसी चीफ ने भाजपा पर तीखे आरोप लगाए।
CG NEWS : दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के शासन में अब न केवल जनता की आवाज़ दबाई जा रही है, बल्कि अपने ही वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्रियों को भी न्याय की मांग करते हुए सड़क पर आना पड़ रहा है और उन्हें रोकने के लिए हाउस अरेस्ट किया जाता है। यही भाजपा का असल राज है, जहां सत्ता के लिए विरोध भी बर्दाश्त नहीं किया जाता।













