Raipur Crime : राजधानी में बड़ी लूट की वारदात: सराफा व्यापारी के हाथ-पैर बांधकर बेहोशी की हालत में 86 किलो चांदी के आभूषण लूटे गए

Sanjay Sahu
Korba Crime

Raipur Crime : रायपुर। राजधानी में शनिवार सुबह एक बड़ी लूट की घटना सामने आई है। सदर बाजार इलाके में शिवा ट्रेडर्स ज्वेलर्स के मालिक राहुल गोयल के साथ बदमाशों ने वारदात की। अज्ञात अपराधियों ने सुबह करीब 4 बजे बंदूक की नोक पर व्यापारी से गेट खोलवाया और फिर उसके हाथ-पैर बांधकर बेहोश कर दिया।

 

READ MORE;  CG NEWS : पूर्व गृहमंत्री ननकीराम को लेकर गरमायी सूबे की राजनीति, PCC चीफ ने कहा….भाजपा का अनोखा राज, अपने ही पूर्व गृहमंत्री को कराया हाउस अरेस्ट !

Raipur Crime : इस दौरान बदमाशों ने दुकान में रखे लगभग 86 किलो चांदी के आभूषण लूट लिए, जिनकी कीमत करीब 86 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों का सुराग मिल सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *