Bilaspur Domestic Violence: मैगी बनाने पर विवाद, शराबी पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-कोरबा से घरेलू हिंसा का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि मैगी बनाने को लेकर हुए विवाद में शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की लोहे की पाइप से बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर केस डायरी बिलासपुर के सरकंडा थाने भेज दी है।

शादी के बाद से ही प्रताड़ना का आरोप

पीड़िता काजल तिवारी (26) निवासी रामसागरपारा, कोरबा ने बताया कि उसका विवाह 5 फरवरी 2022 को सामाजिक रीति-रिवाज से अंकित तिवारी, निवासी अशोक नगर पार्क लाइफ कॉलोनी, सरकंडा बिलासपुर से हुआ था।

महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति शराब पीकर घर आने लगा और छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज व मारपीट करता था।

Read More : C.G हाई कोर्ट का बड़ा आदेश! एंटी नक्सल ऑपरेशन के जवानों के ‘आउट ऑफ़ टर्न’ प्रमोशन पर 2 माह में फैसला करें डीजीपी

मैगी बनाने को लेकर हुआ विवाद

शिकायत के अनुसार 23 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे आरोपी पति नशे में घर पहुंचा और देर रात मैगी बनाने की बात को लेकर विवाद करने लगा। इस दौरान उसने पत्नी को जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों, लातों तथा लोहे के पर्दे की पाइप से मारपीट की।

घटना के बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता को फोन पर जानकारी दी। अगले दिन 24 जनवरी को उसके पिता मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ कोरबा ले गए, जहां महिला ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

जीरो FIR दर्ज, जांच शुरू

शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली कोरबा में जीरो अपराध दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए केस डायरी बिलासपुर सरकंडा थाने भेजी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories