CG NEWS : सर्पदंश मुआवजा घोटाला: फर्जी केस बनाकर 70 लाख की वसूली, जांच तेज, क्या बोले SSP

0
92
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : बिलासपुर : बिलासपुर जिले में सर्पदंश के नाम पर फर्जी मामलों के जरिए लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मृतकों के परिजन, वकील और कुछ डॉक्टरों की मिलीभगत से झूठे केस बनाकर करीब 70 लाख रुपए का मुआवजा लिया गया।

CG NEWS : राज्य सरकार की योजना के तहत सांप के काटने से मौत होने पर परिजनों को 4 लाख रुपए की सहायता दी जाती है, लेकिन इसी योजना का दुरुपयोग करते हुए कई संदिग्ध मामलों में फर्जी दस्तावेज तैयार कर राशि निकाली गई। शुरुआती जांच में 17 मामले संदिग्ध पाए गए हैं।

CG NEWS : मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने सात थानों को जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब इन मामलों की दोबारा जांच करेगी और घर-घर जाकर सत्यापन करेगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मौत वास्तव में सर्पदंश से हुई थी या फर्जी तरीके से दावा किया गया।

CG NEWS : इस घोटाले ने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं और आशंका जताई जा रही है कि इसमें प्रभावशाली लोगों और अधिकारियों की भी भूमिका हो सकती है।

CG NEWS : प्रारंभिक जांच में कुछ मामलों में फर्जी दस्तावेज और अधिकारियों के हस्ताक्षर भी सामने आए हैं। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि दोषियों के खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here