Monday, March 2, 2026
34.7 C
Raipur

CG NEWS: रायगढ़: ‘सिंघम’ मोड में पुलिस, होली से पहले 31 पर जुर्माना, 3 जेल में

CG NEWS: गौरीशंकर गुप्ता /रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में होली पर्व से पहले पुलिस ने ‘सिंघम’ मोड अपना लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में हुड़दंगियों, नाबालिग चालकों और यातायात उल्लंघनकर्ताओं पर सख्ती बढ़ा दी गई। हालिया अभियान में 31 लोगों पर जुर्माना ठोका गया, जबकि 3 बदमाशों को जेल भेज दिया गया. यह कार्रवाई होली को शांतिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से की गई है।

CG NEWS: एसएसपी शशि मोहन सिंह ने 25-26 फरवरी को 100 से अधिक निगरानी बदमाशों, गुंडा सूची में दर्ज और सजायाफ्ता अपराधियों को एसपी कार्यालय तलब किया। ‘सिंघम स्टाइल’ में चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, “तुम्हारी फोटो कैमरे में कैद हो चुकी है। होली में अपराध किया तो कठोर कार्रवाई होगी। अपराध छोड़ो, नई जिंदगी शुरू करो”. थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि संदिग्धों को समझाइश दें। कुछ बदमाशों ने लंबे समय से अपराध न करने का दावा किया, तो अभिलेख सत्यापन के आदेश हुए. नशा मुक्ति और रोजगार के लिए जिला प्रशासन से समन्वय का वादा किया गया। अंत में सभी ने अपराध न करने का संकल्प लिया.

CG NEWS: नाबालिग चालकों पर शिकंजा

होली से पहले यातायात अभियान तेज। नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल क्षेत्रों में सघन जांच चली। 40 नाबालिग बाइक चालकों को पकड़ा गया, अभिभावकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 1000-1000 रुपये जुर्माना लगाया. तेज रफ्तार, बाइकर गैंग और मॉडिफाइड सायलेंसर वालों पर नजर। एसएसपी ने चेतावनी दी- दोबारा पकड़े गए तो वाहन जब्ती और अभिभावकों पर केस. कुल 31 चालान इसी श्रृंखला में हुए, जिसमें अन्य उल्लंघन शामिल.

CG NEWS: जेल की कार्रवाई और विजिबल पुलिसिंग

CG NEWS: अभियान में 3 उपद्रवी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। ये मारपीट, उत्पात और अन्य अपराधों में लिप्त थे। 1 मार्च को एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में विजिबल पुलिसिंग बढ़ाई गई. पैदल मार्च, चौक-चौराहों पर नजर रखी जा रही। एसएसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में होली पर धरपकड़ तेज करने के निर्देश दिए. अवैध शराब और सट्टेबाजी पर भी छापे पड़े.

 

CG NEWS: रायगढ़ पुलिस ने गुंडागर्दी, छेड़खानी, नशाखोरी बर्दाश्त न करने का ऐलान किया। एसएसपी का संदेश: “शहर में शांति और यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। अभिभावक नाबालिगों को वाहन न चलाने दें”. यह अभियान जिले भर में जारी रहेगा, ताकि होली सुरक्षित गुजरे। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की सराहना की।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Crime :रायपुर में दो जिलों से 10 बाइक चोरी, दो शातिर चोर गिरफ्तार

Raipur Crime :रायपुर : रायपुर पुलिस की एण्टी क्राइम...

Related Articles

Popular Categories