CG NEWS :सूरजपुर के धोंधा में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कृषि महाविद्यालय का किया भूमि पूजन, प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए होली त्योहार पर बहुत बड़ा पल

Sanjay Sahu

CG NEWS :आनन्द चौरसिया/ सूरजपुर जिले में प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए आज 02/03/2026 सोमवार का दिन बहुत ही बड़ा दिन है होली से ठीक पहले क्षेत्र के लोगों को होली पर दोगुना खुशी मिला है। जहां ग्राम धोंधा में छत्तीसगढ़ प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम जी ने और विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने कृषि महाविद्यालय का भूमि पूजन किया है भूमि पूजन वैदिक सनातन रीति रिवाज से किया गया। यह कृषि महाविद्यालय इस क्षेत्र के लिए बहुत बड़ा मांग था जिसको कृषि मंत्री ने क्षेत्र के लोगों को सुनते हुए तुरंत पिछले वर्ष ही बजट में पास करवाते हुए प्रतापपुर क्षेत्र के धोंधा ग्राम में कृषि महाविद्यालय का आधारशिला रखे थे।

 

जैसे ही टेंडर प्रक्रिया पूरा हो चुका था शुभ मुहूर्त देखकर होली त्योहार से ठीक पहले कृषि मंत्री रामविचार नेताम जी द्वारा कृषि महाविद्यालय का आज भूमि पूजन कर दिया गया। शासन में विकास कार्य करने के लिए इच्छा शक्ति होनी चाहिए जो रामविचार नेताम जी में क्षेत्र के प्रति अपार इच्छा शक्ति के साथ लोगों के प्रति लोगों की सुख सुविधा के प्रति हमेशा से ही विकास करते आए हैं इसीलिए तो आज एक छोटे से गांव में इतनी बड़ी सौगात देते हुए आज भूमि पूजन का कार्य संपन्न हुआ।

 

लगभग 16 करोड़ की लागत से यह बनने वाला कृषि महाविद्यालय में बालक एवं कन्या छात्रावास ही रहेगा केवल यह प्रतापपुर वाड्रफनगर क्षेत्र के लिए नहीं अपितु पूरे सरगुजा संभाग के लिए वरदान साबित होगा यह कृषि महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही लाभकारी होगा। यह भूमि पूजन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम और कार्यक्रम में प्रतापपुर विधानसभा के विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता का भी उपस्थित रहे और अपने नेता को सुने।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *