Tilda Nevra : तिल्दा नेवरा व ग्रामीण अंचलों में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

Sanjay Sahu

Tilda Nevra : अजय नेताम /तिल्दा नेवरा। अटूट विश्वास और भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त को तिल्दा नेवरा नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही बहनों ने थाल सजाकर तैयारियां कर ली थीं। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, तिलक लगाया और उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि व खुशहाल जीवन की भगवान से प्रार्थना की।

Tilda Nevra : जिनकी बहनें मायके नहीं आ पाईं, उनके पास भाई स्वयं ससुराल जाकर राखी बंधवाने पहुंचे। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद मिठाई खिलाकर भाइयों ने बहनों को स्वेच्छा अनुसार उपहार, रुपये, कपड़े और अन्य भेंट दीं।

Tilda Nevra : यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है, जिसमें भाई अपनी बहन की हर परिस्थिति में रक्षा करने का संकल्प लेता है और बहन उसके सुख-समृद्धि की कामना करती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *