Durg family Himachal Pradesh Accident: हिमाचल हादसे में एक परिवार के 4 लोगों की मौत, दुर्ग में एक साथ हुआ अंतिम संस्कार, सभी की आंखें हुईं नम

Sanjay Sahu
Durg family Himachal Pradesh Accident

Durg family Himachal Pradesh Accident: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम कुथरेल में मंगलवार को बेहद भावुक माहौल देखने को मिला। हिमाचल प्रदेश में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक ही परिवार के चार सदस्यों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। यह दृश्य देखकर गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं।

Durg family Himachal Pradesh Accident: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी थी कार

Himachal Pradesh Accident:29 मई को हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 2 बच्चों समेत कुल 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दुर्ग के कुथरेल गांव निवासी आईटी इंजीनियर अरविंद चंद्राकर, उनकी पत्नी प्राची चंद्राकर और दोनों बेटे दर्श व अक्षज शामिल थे।

Himachal Pradesh Accident:5 दिन बाद गांव पहुंचे शव

Himachal Pradesh Accident:हादसे के बाद सभी शवों को रायपुर लाया गया, जहां से चार एंबुलेंसों के जरिए कुथरेल गांव पहुंचाया गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे। गांव के इतिहास में पहली बार एक ही परिवार की चार अर्थियां एक साथ उठीं।

घूमने गए थे हिमाचल

जानकारी के अनुसार, बच्चों की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के बाद परिवार हिमाचल प्रदेश घूमने गया था। प्रतियोगिता खत्म होने के बाद वे एक अन्य परिवार के साथ साच पास क्षेत्र की यात्रा पर निकले थे। इसी दौरान कालावन क्षेत्र के पास टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

Durg family Himachal Pradesh Accident: हादसे में 8 लोगों की मौत

Durg family Himachal Pradesh Accident: इस दुर्घटना में दूसरे परिवार के पी.जी. कार्तिघायन, उनकी पत्नी मनीमाला, उनके बेटे नंदन और टैक्सी चालक की भी मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और किसी की जान नहीं बच सकी।

Durg family Himachal Pradesh Accident: कठिन हालात में चला राहत अभियान

Durg family Himachal Pradesh Accident: घटना के बाद जीपीएस लोकेशन की मदद से वाहन का पता लगाया गया। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और खराब मौसम के बावजूद पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत कार्य चलाया। ह्यूमन चेन बनाकर सभी शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *