Rajim Municipality : राजिम को मिला नगर पालिका का दर्जा, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

Sanjay Sahu
Rajim Municipality

Rajim Municipality : रायपुर। राज्य सरकार ने राजिमवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए राजिम नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। नई अधिसूचना के अनुसार, राजिम नगर पंचायत की वर्तमान सीमाएं ही नगर पालिका की सीमाएं होंगी।

Rajim Municipality : राज्य सरकार के इस फैसले के बाद राजिम में खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि नगर पालिका बनने से शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा।

Rajim Municipality : उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने कहा कि राजिम को नगर पालिका का दर्जा मिलने से शहर के सुनियोजित विकास को नई दिशा मिलेगी। इसके साथ ही शहरी विकास के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे।

Rajim Municipality : उन्होंने कहा कि इस निर्णय से सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, उद्यान, सामुदायिक भवन जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास में तेजी आएगी। साथ ही राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी शहरवासियों तक अधिक प्रभावी तरीके से पहुंच सकेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *