Tuesday, August 25, 2026
Home Chhattisgarh Surajpur Teacher Suspended: शर्मनाक! नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा हेडमास्टर, बच्चों...

Surajpur Teacher Suspended: शर्मनाक! नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा हेडमास्टर, बच्चों की चप्पलों पर सिर रखकर सोया; वीडियो वायरल होने पर DEO का बड़ा एक्शन

Surajpur Teacher Suspended: सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के एक प्राइमरी स्कूल का हेडमास्टर (प्रधान पाठक) शराब के इस कदर नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा कि वह खुद को संभाल भी नहीं पा रहा था। हद तो तब हो गई जब वह स्कूल के बाहर जहां बच्चों के जूते-चप्पल रखे थे, वहीं जमीन पर सिर रखकर सो गया। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी हेडमास्टर ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हेडमास्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया है।

रामानुजनगर ब्लॉक के खोरखोरीपारा स्कूल का मामला

यह शर्मनाक वाकया रामानुजनगर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम खोरखोरीपारा प्राथमिक शाला का है। जानकारी के मुताबिक, स्कूल में पदस्थ हेडमास्टर हरिनंदन सिंह गुरुवार (9 जुलाई) को अत्यधिक शराब का सेवन कर लड़खड़ाते हुए स्कूल परिसर में दाखिल हुए थे। स्कूल पहुंचने के बाद वे वहां मौजूद बच्चों और अन्य साथी शिक्षकों के साथ बिना किसी वजह के गाली-गलौज करने लगे। जब इस बात की भनक स्थानीय ग्रामीणों को लगी, तो वे स्थिति का जायजा लेने स्कूल पहुंच गए।CG News

“कलेक्टर को वीडियो भेजा तो पटककर मारूंगा…” ग्रामीणों को दी धमकी

ग्रामीणों को सामने देख हेडमास्टर अपने होश पूरी तरह खो बैठा और स्कूल भवन के बाहर बरामदे में जहां बच्चों की चप्पलें खुली हुई थीं, वहीं जमीन पर लेट गया।

ग्रामीणों और शिक्षक के बीच तीखी बहस: जब ग्रामीणों ने हेडमास्टर की इस हालत पर आपत्ति जताते हुए कहा, “आप स्कूल के प्रधान पाठक हैं और इस तरह शराब पीकर स्कूल आ रहे हैं, इसका मासूम बच्चों के भविष्य पर क्या असर पड़ेगा?” इस पर हेडमास्टर ने रौब झाड़ते हुए कहा, “मुझसे फालतू बात मत करना।” जब ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि वे इस दुर्व्यवहार का वीडियो बनाकर सीधे जिला कलेक्टर को भेज देंगे, तो हेडमास्टर ने आपा खो दिया और ग्रामीणों को गाली देते हुए कहा, “अगर वीडियो भेजा तो पटककर मारूंगा।”

चप्पलों को तकिया बनाकर सोया, सोशल मीडिया पर थू-थू

ग्रामीणों ने हेडमास्टर हरिनंदन सिंह की इस करतूत को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हेडमास्टर नशे की हालत में ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हैं और बच्चों की चप्पलों पर ही सिर रखकर गहरी नींद में सो गए हैं।

यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुआ, पूरे जिले में शिक्षा विभाग की जमकर किरकिरी होने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सूरजपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने वायरल वीडियो और प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर हेडमास्टर हरिनंदन सिंह को पदीय गरिमा के विपरीत आचरण और घोर लापरवाही का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here