Tulsi-Shaligram Vivaah : मंगल गीतों और भजन कीर्तन के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह उत्सव

VIKASH KHALKHO

Tulsi-Shaligram Vivaah : रायपुर। वन बंधु परिषद महिला समिति रायपुर चैप्टर द्वारा दो दिवसीय तुलसी–शालिग्राम विवाह महोत्सव का आयोजन राजधानी के चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह आयोजन 1 और 2 नवंबर को संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए।

मीडिया प्रभारी कविता राठी ने जानकारी दी कि इस धार्मिक आयोजन में आचार्य पं. हरीश मिश्रा ने मुख्य आचार्य के रूप में पारंपरिक विधि-विधान के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 से 11:30 बजे तक वेदी पूजन से हुई, जिसके पश्चात पितृ पूजन और फलाहारी भोजना का आयोजन किया गया।

Tulsi-Shaligram Vivaah
दोपहर में भक्तों ने आचार्य मिश्रा द्वारा प्रस्तुत तुलसी विवाह कथा का श्रवण किया। शाम 5 बजे से ठाकुर जी की भव्य बारात निकाली गई, जिसके पश्चात रात्रि 8 बजे से तुलसी–शालिग्राम विवाह का शुभारंभ हुआ। विवाह में मंगलाचरण, शाकोचर शांकीर्तन, तुलसी दान, दहेज दान और फेरे जैसी सभी पारंपरिक रस्में पूर्ण श्रद्धा और उल्लास के साथ निभाई गईं।

Tulsi-Shaligram Vivaah :
महिला समिति की प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल और अध्यक्ष कांता सिंघानिया ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और भक्ति भाव को प्रोत्साहन देने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन सचिव सरिता रेखानी ने किया, जबकि कोषाध्यक्ष त्रिवेणी अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी हेमलता बंसल, सह प्रभारी कौशल्या गुप्ता और मधु अग्रवाल सहित समिति के अनेक पदाधिकारी और सदस्य आयोजन में उपस्थित रहे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *