Mittal Hospital Raipur: रायपुर : रायपुर के एक निजी अस्पताल की कथित लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि अस्पताल ने एक मरीज को मृत घोषित कर परिजनों को सौंप दिया, लेकिन अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय उसके शरीर में हरकत दिखाई दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Mittal Hospital Raipur: जानकारी के अनुसार, पुरानी भिलाई के देवबलोदा निवासी रामअवतार रात्रे का रायपुर के लोधी पारा चौक स्थित मित्तल अस्पताल में इलाज चल रहा था। बताया गया कि 3 जून को वह घर के बाथरूम में गिर गए थे, जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि उनकी पसली टूट गई है और हालत नाजुक है।
Mittal Hospital Raipur: परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान अस्पताल के डॉक्टरों ने रामअवतार रात्रे को मृत घोषित कर दिया और उनका शव परिवार को सौंप दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए और एंबुलेंस के जरिए उन्हें घर ले जाया जा रहा था।
Mittal Hospital Raipur: इसी दौरान एंबुलेंस में मौजूद लोगों ने देखा कि मृत घोषित किए गए रामअवतार के हाथ-पैर हिल रहे हैं। यह देखकर परिजन हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल उन्हें पानी पिलाया और बेहतर इलाज के लिए रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) लेकर पहुंचे।
Mittal Hospital Raipur: परिजनों के मुताबिक, मेकाहारा में डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी परिजनों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Mittal Hospital Raipur: घटना के बाद परिवार के लोगों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि मरीज जीवित था तो उसे मृत घोषित कैसे कर दिया गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
Mittal Hospital Raipur: परिवार का कहना है कि वे अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जा सके।
Mittal Hospital Raipur: मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी मिली है। पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए समिति गठित की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Mittal Hospital Raipur: यह पहली बार नहीं है जब मित्तल अस्पताल विवादों में आया हो। इससे पहले भी अस्पताल पर इलाज और आयुष्मान योजना से जुड़े मामलों में अनियमितता के आरोप लग चुके हैं। एक मामले में मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया था कि अस्पताल ने आयुष्मान योजना के तहत राशि ब्लॉक करने के साथ-साथ नकद रकम भी ली थी। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की थी।
Mittal Hospital Raipur: अब इस नए मामले ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मरीज को मृत घोषित करने में कोई चिकित्सकीय चूक हुई थी या नहीं। फिलहाल वायरल वीडियो और परिजनों के आरोपों के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की नजर इस मामले पर बनी हुई है।









