Dhamtari Crime News: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कुरुद थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसका दूसरा साथी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, आरोप है कि दो युवकों ने महिला को नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उसे मेघा पुल के पास स्थित एक सुनसान नर्सरी में ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने कुरुद थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालोद जिले के बगदही निवासी महेंद्र साहू को गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
Dhamtari Crime News: पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नौकरी या किसी अन्य काम का झांसा देने वाले अनजान लोगों पर तुरंत भरोसा न करें। किसी भी व्यक्ति के कहने पर अनजान या सुनसान स्थान पर जाने से पहले पूरी जानकारी और सत्यापन जरूर करें।





