Monday, August 24, 2026
Home Chhattisgarh Rajnandgaon Accident: राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर...

Rajnandgaon Accident: राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचला, 14 की मौत

Rajnandgaon Accident:
Rajnandgaon Accident:

Rajnandgaon Accident: राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। बसंतपुर थाना क्षेत्र के रेवाडीह स्थित राज इंपीरियल होटल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर बैठे मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में करीब 14 मवेशियों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय बड़ी संख्या में मवेशी सड़क पर बैठे हुए थे। इसी दौरान तेज गति से गुजर रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।

हादसे के बाद काऊ कैचर टीम और नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। शहर के प्रमुख मार्गों और व्यस्त सड़कों पर आए दिन मवेशियों के झुंड बैठे नजर आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर मवेशियों के बैठे रहने से पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए नियमित अभियान चलाने की मांग की है। इसके साथ ही पशु चिकित्सा विभाग की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि मवेशियों की पहचान, उपचार और सुरक्षित देखरेख के लिए प्रभावी व्यवस्था जरूरी है।

Rajnandgaon Accident: स्थानीय लोगों के अनुसार, बेसहारा मवेशियों की समस्या अब केवल यातायात व्यवस्था का मुद्दा नहीं रह गई है। यह सड़क सुरक्षा और पशु संरक्षण से भी जुड़ा गंभीर विषय है। शहरवासियों ने नगर निगम और संबंधित विभागों से सड़कों पर मवेशियों की मौजूदगी रोकने तथा उनके लिए सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here