CG NEWS : रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे, तभी कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।
CG NEWS : एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने यह सफलता हासिल की। जानकारी के अनुसार, प्लांट कर्मी हरिशचंद्रा (26 वर्ष) निवासी ग्राम अरसिया, वर्तमान पता बोईरदादर रायगढ़ ने 10 फरवरी को थाना कोतवाली में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
CG NEWS : प्रार्थी ने बताया कि वह अग्रहो स्टील पावर चिराईपानी में कार्यरत है। 8 फरवरी को उसने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 L 1014 उर्दना पेट्रोल पंप के पास खड़ी की थी और प्लांट बस से ड्यूटी पर चला गया। रात करीब 10:30 बजे लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद वाहन नहीं मिलने पर मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया।
CG NEWS : विवेचना के दौरान 15 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि मंगलूडिपा निवासी संदीप खत्री चोरी की बाइक बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदीप खत्री को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी सुरेश यादव निवासी उर्दना के साथ मिलकर 8 फरवरी को बाइक चोरी करना स्वीकार किया।
CG NEWS : पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 3(2) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
CG NEWS : गिरफ्तार आरोपी
1. संदीप खत्री (29 वर्ष), वर्तमान पता मंगलूडिपा, थाना कोतरारोड़ रायगढ़
2. सुरेश यादव (32 वर्ष), वर्तमान पता उर्दना रायगढ़
CG NEWS : इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन एवं पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।













