Thursday, June 25, 2026
30.2 C
Raipur

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मध्यप्रदेश में तीन दिवसीय खेल उत्सव, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

भोपाल – हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती के अवसर पर 29 अगस्त से पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय खेल एवं फिटनेस महोत्सव का आयोजन होगा। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक घंटा खेल के मैदान में” अभियान को जन-आंदोलन के रूप में मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Read News : Rajnandgaon News : ग्रामीण ताईक्वांडो खिलाड़ियों की उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव से सौजन्य मुलाक़ात

उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक:
सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरुवार को भोपाल स्थित मेजर ध्यानचंद हॉल, तात्या टोपे स्टेडियम में विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेलों और फिटनेस को बढ़ावा देने के साथ ही नागरिकों में सक्रिय जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी जाएगी।

313 ब्लॉक्स में आयोजन:
मंत्री श्री सारंग ने निर्देश दिए कि 29 से 31 अगस्त तक प्रदेश के सभी 313 ब्लॉक्स में प्रतियोगिताएं और मैत्री मैच आयोजित किए जाएं। सभी खेल संघ अपने खेलों से संबंधित प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।

Read News : राष्ट्रपति संदर्भ मामले में केंद्र का तर्क : राज्य सरकारों के पास मौलिक अधिकार नहीं, रिट याचिका अमान्य

भोपाल में मुख्य कार्यक्रम:

  • 29 अगस्त: सुबह 7:30 बजे टीटी नगर स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि और फिट इंडिया शपथ। इसके बाद योग, फुटबॉल, एथलेटिक्स, जूडो, बैडमिंटन और बॉक्सिंग जैसी गतिविधियां। शाम 4 बजे एमपी हॉकी टीम बनाम रेलवे टीम का हॉकी मुकाबला।

  • 30 अगस्त: सुबह 10:30 बजे खेल विषयक सेमिनार। मोटिवेशनल स्पीकर श्री मदनलाल शर्मा, स्पोर्ट्स इंजरी – डॉ. मनोज नागर, स्पोर्ट्स साइकोलॉजी – डॉ. संजना किरन, एंटी-डोपिंग जागरूकता – श्री शशिकांत भारद्वाज। दोपहर 3 बजे महिला फुटबॉल मैच (सरदारपुर बनाम विचारपुर) – टीटी नगर स्टेडियम।

  • 31 अगस्त: सुबह 8:30 बजे “संडे ऑन साइकिल” (5 किमी रूट, राजा भोज प्रतिमा से वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी)।

Read News : CG ACCIDENT : मवेशियों से बचने कार पेड़ से टकराई: ड्राइवर की मौत, युवती समेत 3 की हालत नाजुक

मुख्य उद्देश्य:
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि यह महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि “खेलो इंडिया, फिट रहो इंडिया” के संकल्प को जन-आंदोलन का रूप देने की दिशा में है। इससे प्रदेश में खेल संस्कृति मजबूत होगी और नागरिकों में स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति सकारात्मक माहौल बनेगा।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

MP News: खंडवा में मुस्लिम युवक ने अपनाया सनातन धर्म, आज़ाद बना अजय

Khandwa Sanatan Dharma Conversion: खंडवा सनातन धर्म अपनाया मामले...

Related Articles

Popular Categories