CG NEWS : रायपुर : रायपुर में ठगी का नया मामला सामने आया है, जहां स्वास्थ्य सचिव के नाम का इस्तेमाल कर अस्पताल संचालकों से पैसे मांगने की कोशिश की गई। एक शख्स खुद को सचिव का करीबी बताकर फोन करता और कार्रवाई से बचाने के नाम पर मोटी रकम मांगता था।
CG NEWS : आरोपी खुद को “अजय अग्रवाल” बताता और अस्पतालों को कॉल कर कहता कि उनके खिलाफ मंत्रालय में शिकायत आई है। इसके बाद वह मामले को दबाने या कार्रवाई रोकने के नाम पर पैसे मांगता था। भरोसा दिलाने के लिए वह संचालकों को मंत्रालय तक बुलाता, लेकिन गेट पर ही रुकवाकर यह कहता कि अधिकारी मीटिंग में हैं।
CG NEWS : इस तरह की कॉल और दबाव की शिकायत प्रदेश के कई बड़े अस्पतालों से सामने आई। शुरुआती जांच में पता चला कि स्वास्थ्य विभाग या सचिवालय में इस नाम का कोई व्यक्ति पदस्थ नहीं है, जिससे साफ हो गया कि पूरा मामला फर्जी पहचान के जरिए ठगी का प्रयास था।
CG NEWS : मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इसे विभाग की छवि खराब करने की साजिश बताया है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं और किसी भी संदिग्ध कॉल की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा है।











