Friday, April 3, 2026
35.1 C
Raipur

CG NEWS : 12 साल पुराने दहेज प्रताड़ना केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 11 परिजनों को दी राहत, सिर्फ पति पर चलेगी कार्यवाही

CG NEWS : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दहेज प्रताड़ना के 12 साल पुराने मामले में अहम फैसला सुनाते हुए 11 आरोपियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर और न्यायिक कार्यवाही को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने साफ कहा कि आरोप केवल सामान्य और अस्पष्ट हैं, जिनके समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य नहीं है। ऐसे मामलों में न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग नहीं होने दिया जा सकता। हालांकि पीड़िता के पति अमोद आनंद सोनवाने के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने का निर्देश कोर्ट ने दिया है।

CG NEWS : मामला महाराष्ट्र के वर्धा निवासी निलीमा कवड़े से जुड़ा है, जिनकी शादी 2010 में अमोद से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद घरेलू हिंसा के चलते निलीमा अपने मायके लौट गई थीं और घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत भरण-पोषण का आदेश भी प्राप्त कर चुकी थीं। इसके करीब 12 साल बाद, वर्ष 2019 में उन्होंने दुर्ग के नंदिनी नगर थाना में पति सहित 11 परिजनों पर दहेज प्रताड़ना, अश्लील हरकत और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई।

CG NEWS : मामले में याचिकाकर्ताओं की ओर से हाईकोर्ट में कहा गया कि एफआईआर में लगाए गए आरोप न केवल सामान्य हैं, बल्कि इनमें किसी विशेष तिथि, स्थान या प्रत्यक्ष साक्ष्य का उल्लेख नहीं है। इनमें से कई आरोपी तो दूर के रिश्तेदार हैं और पीड़िता के साथ कभी साथ नहीं रहे।

CG NEWS : मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बिभु दत्ता गुरु की डिवीजन बेंच ने कहा कि इस तरह के मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने ‘भजनलाल केस’ जैसे पूर्व निर्णयों में स्पष्ट किया है कि निराधार और दुर्भावनापूर्ण एफआईआर को रद्द किया जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि 11 लोगों के खिलाफ कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग होगी, जबकि पति अमोद आनंद सोनवाने के खिलाफ केस जारी रहेगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories