lahar News : सिस्टम की खुली पोल: सड़क न होने पर गर्भवती को खाट पर लादकर पहुंचे अस्पताल

Sanjay Sahu
lahar News

lahar News : लहार, भिण्ड /अमित राजावत :मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले की लहार से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है,जिसमें एक गर्भवती महिला को गांव में सड़क न होने के कारण खाट पर चार लोग ले जाते हुए नजर आए,इससे यह बात तो साफ हो गई कि सिस्टम किस कदर काट पर है, मामला लहार तहसील के अंतर्गत आने वाले बड़ोखरी गांव का है.

 

lahar News : इस गांव में लंबे समय से सड़क की हालत बहुत खस्ता है,लोग गांव से निकल नहीं पा रहे,गाड़िया गांव तक पहुंच नहीं रही,ऐसे में गांव में रहने वाली एक गर्भवती महिला को डिलीवरी कराने के लिए गांव से अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंची तो पीड़ा झेल रही इस गर्भवती महिला को गांव वालों ने खाट के साथ अपने कंधों पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

 

lahar News : गांव वालों का कहना है सड़क खराब होने की जानकारी कई बार भिण्ड कलेक्टर, लहार तहसील के एसडीएम,एक सीईओ को दी लिखित में भी शिकायत की पर आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका,ओर यही वजह है कि आज यह सिस्टम को खाट पर नजर आ रहा है.

 

 

 

 

https://www.youtube.com/watch?v=qpxSYJsOdDc

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *