रायपुर युवा कांग्रेस की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर चर्चा

रायपुर, 4 मई 2025: गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में आज रायपुर युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, रायपुर जिला प्रभारी आदिल आलम खैरानी, रायपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भक्कू कश्यप और समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 6 मई को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के रायपुर आगमन के संबंध में तैयारियों पर चर्चा करना था।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत, उनके आगमन के कार्यक्रम और आगामी संगठनात्मक बैठक के आयोजन पर विचार-विमर्श हुआ। प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “यह हमारे संगठन के लिए एक उत्साहजनक पल है। हम सभी मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे और उनके मार्गदर्शन से युवा कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाएंगे।”

रायपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भक्कू कश्यप ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “हमारा उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और छत्तीसगढ़ के युवाओं को एकजुट करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और हम इसका सही उपयोग करेंगे।”

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत एवं आगामी कार्यक्रम को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और आगामी दिनों में संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में सक्रिय रूप से काम करने का संकल्प लिया।

इसके साथ ही, उदय भानु चिब बिलाईगढ़ में *जाति जनगणना हेतु आभार राहुल जी* कार्यक्रम में शामिल होंगे, और महासमुंद शहर में *नशा नहीं रोजगार चाहिए* अभियान के तहत *युवा आक्रोश मशाल रैली* में भी भाग लेंगे। इन कार्यक्रमों में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भारी संख्या में भाग लेकर छत्तीसगढ़ के विकास और युवाओं के मुद्दों को उठाएंगे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : उज्जैन महाकाल मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त की भव्य भस्म आरती, गूंजे जयघोष

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क।मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Related Articles

Popular Categories