Tuesday, September 22, 2026
Home National सेना का वाहन खाई में गिरा, तीन जवानों की मौत

सेना का वाहन खाई में गिरा, तीन जवानों की मौत

श्रीनगर, 4 मई 2025: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब सेना का एक ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर फिसलकर लगभग 700 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में सेना के तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। यह ट्रक जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे सेना के काफिले का हिस्सा था और बैटरी चश्मा के पास सुबह करीब 11:30 बजे यह दुर्घटना घटी।

सेना, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों ने तुरंत संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और गहरी खाई से जवानों के शवों को निकालने का प्रयास शुरू किया। मृतकों की पहचान सिपाही अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में हुई है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर मलबे के ढेर में बदल गया। सेना ने हादसे की जांच शुरू कर दी है, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here