Wednesday, September 23, 2026
Home Chhattisgarh जिंदल स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, एक कर्मचारी की मौत

जिंदल स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, एक कर्मचारी की मौत

जिंदल स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, एक कर्मचारी की मौत
जिंदल स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, एक कर्मचारी की मौत

रायगढ़: जिंदल स्टील प्लांट में देर रात हुए हादसे में कर्मचारी विजय बहादुर की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी विजय की ड्यूटी ब्लास्ट फर्नेस-01 में थी, जहां अत्यधिक तापमान के चलते वह झुलस गया। हादसा रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। गंभीर हालत में उसे जिंदल फर्स्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गई।

घटना के बाद संयंत्र प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। मजदूर संगठनों का आरोप है कि पहले भी ऐसे हादसे हुए हैं, लेकिन सुरक्षा मानकों में सुधार नहीं किया गया। मौके पर पहुंचे भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह ने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here