CG NEWS : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की अगली बैठक सोमवार, 9 सितंबर 2025 को दोपहर 3:30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर, नवा रायपुर में आयोजित की जाएगी। यह बैठक मंत्रिमंडल विस्तार के बाद साय सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें हाल ही में शामिल किए गए सभी 14 मंत्री भाग लेंगे। इससे पहले कैबिनेट की पिछली बैठक 19 अगस्त को हुई थी।
CG NEWS : बैठक में कई अहम विषयों पर चर्चा और फैसले लिए जाने की संभावना है, जिनमें राज्य के विकास, कल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक सुधार जैसे मुद्दे प्रमुख हो सकते हैं।
CG NEWS : पिछली बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय
CG NEWS : आदिवासी और माड़ा क्षेत्रों में चना वितरण
CG NEWS : कैबिनेट ने अनुसूचित और माड़ा पॉकेट क्षेत्रों में अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को हर माह 2 किलो चना वितरण की योजना को NeML ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म से जोड़ने का फैसला किया था। इस प्रक्रिया से खरीदी न्यूनतम सेवा शुल्क पर की जाएगी। साथ ही जुलाई से नवंबर 2025 तक चना वितरण से वंचित पात्र हितग्राहियों को दिसंबर 2025 तक वितरण सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
CG NEWS : नवा रायपुर में आईटी हब को बढ़ावा
CG NEWS : तकनीकी और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नवा रायपुर में 90 एकड़ भूमि आईटी/आईटीईएस उद्योगों को रियायती दर पर आवंटित करने का निर्णय लिया गया था। सरकार का मानना है कि इस कदम से राज्य में आईटी निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और नवा रायपुर तकनीकी हब के रूप में विकसित होगा। इससे स्थानीय युवाओं को भी रोजगार में प्राथमिकता मिल सकेगी। साय कैबिनेट की 9 सितंबर को होने वाली बैठक में इन नीतियों की समीक्षा के साथ-साथ नए निर्णयों की भी घोषणा हो सकती है।













