CG News : मुंगेली। सिटी कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव में बुधवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया। वृद्धा आश्रम के ठीक सामने एक पेड़ से युवक का शव लटका मिला, जिसे देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। मृतक की पहचान 24 वर्षीय दशरथ सतनामी के रूप में हुई है।
CG News : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन किसी भी संभावना से इंकार न करते हुए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। जांच टीम हर एंगल से इस घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है, जिससे जल्द ही पूरे मामले से पर्दा उठने की उम्मीद है।













