Friday, February 13, 2026
17.1 C
Raipur

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में भी बैन हो सकता है कोल्डड्रिफ कफ सिरप, सीएम साय ने रिपोर्ट मंगाने की बात कही; माइनिंग कॉन्क्लेव में कांग्रेस सरकार पर निशाना

CG NEWS : रायपुर। कोल्डड्रिफ कफ सिरप को लेकर छत्तीसगढ़ में भी सख्त रुख अपनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सिरप को लेकर रिपोर्ट मंगाई गई है। अगर प्रदेश में इसकी गुणवत्ता या दुष्प्रभाव को लेकर कोई मामला सामने आता है, तो उस पर मध्यप्रदेश की तर्ज पर बैन लगाया जाएगा।

CG NEWS : भूपेश बघेल पर भी साधा निशाना

CG NEWS : मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बिहार की जिम्मेदारी मिलने पर तंज कसा। उन्होंने कहा, “जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहां-जहां भूपेश बघेल भी जाते हैं, और वहां कांग्रेस का क्या हश्र होता है, यह पूरे देश को मालूम है।”

CG NEWS : खनन को लेकर बड़ी घोषणाएं, कांग्रेस सरकार पर आरोप

 

CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने ‘छत्तीसगढ़ माइनिंग कॉन्क्लेव 2025’ में खनन क्षेत्र को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खनन उद्योग की अपार संभावनाएं हैं। बीते महीने 9 खनिज ब्लॉक्स की नीलामी हुई और आज 5 नए खनिज ब्लॉक्स की निविदा जारी की गई है।

CG NEWS : उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासनकाल में डीएमएफ फंड का सही उपयोग नहीं हुआ। वर्तमान सरकार ने इस व्यवस्था में सुधार किया है और अब यह फंड सीधे जनता के काम आ रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि रेत नीति 2025 तैयार की गई है और आने वाले समय में 200 से अधिक रेत खदानों की ई-नीलामी कराई जाएगी।

CG NEWS : कोल इंडिया के साथ एमओयू, पीपीपी मॉडल पर विचार

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि कोल इंडिया के साथ राज्य सरकार ने एक एमओयू साइन किया है। सरकार खनन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि माइनिंग सेक्टर में पीपीपी मॉडल को लेकर भी विचार किया जा रहा है जिससे यह क्षेत्र और अधिक मजबूत हो सके। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 9 साल बाद इस तरह का माइनिंग कॉन्क्लेव आयोजित किया गया है, जो खनन के क्षेत्र में विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds