HomeNationalDELHI : महिला सुरक्षा पर सवाल : ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट पर उत्पीड़न...

DELHI : महिला सुरक्षा पर सवाल : ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट पर उत्पीड़न का आरोप, FIR नहीं हुई दर्ज

Date:

Related stories

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक महिला ने ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी ब्लिंकिट के डिलीवरी एजेंट पर अशोभनीय व्यवहार का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पार्सल देने के दौरान डिलीवरी बॉय ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो महिला ने बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्लिंकिट का डिलीवरी एजेंट पीले रंग की यूनिफॉर्म में पार्सल दे रहा है और पेमेंट ले रहा है। जैसे ही वह बाकी पैसे लौटाता है, वह दोबारा आगे बढ़कर महिला को छूने की कोशिश करता है। महिला तुरंत पार्सल को अपने सामने रखकर खुद को बचाने की कोशिश करती है।

Read More : REWA : समान पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नशीली कफ सिरप तस्करों का गिरोह पकड़ा, 280 शीशी बरामद

महिला ने पोस्ट में लिखा, “डिलीवरी बॉय ने मेरा पता दोबारा पूछा और फिर गलत तरीके से छुआ। क्या भारत में महिलाओं की सुरक्षा मजाक है?” इसके बाद सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से फैल गया।

महिला ने आरोप लगाया कि ब्लिंकिट ने शुरू में उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और केवल एजेंट को चेतावनी देने की बात कही। हालांकि, जब महिला ने वीडियो सबूत के रूप में भेजा, तब जाकर कंपनी ने आरोपी का कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया।

Read More : CG News : एनटीपीसी तलईपल्ली में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का सफल आयोजन

महिला ने बताया कि उन्होंने FIR दर्ज नहीं कराई क्योंकि उन्हें डर था कि मामला परिवार तक पहुंचने पर मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

विवाद बढ़ने के बाद ब्लिंकिट ने बयान जारी कर कहा, “हमें बेहद खेद है कि हमारे एक एजेंट से ग्राहक को यह अनुभव झेलना पड़ा। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई है और उसका कॉन्ट्रैक्ट समाप्त कर दिया गया है।”

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here