CG NEWS : रायपुर. रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर से दो साल की एक बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। बच्ची की मां वर्षा ठाकुर ने 24 नवंबर को जीआरपी थाना रायपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसे बाद में थाना गंज क्षेत्र में मामला होने के कारण वहां स्थानांतरित कर दिया गया।
CG NEWS : शिकायत के अनुसार, डोंगरगढ़ निवासी वर्षा ठाकुर का 21 नवंबर को पति प्रशांत भट्ट के साथ घरेलू विवाद हुआ और मारपीट की स्थिति बन गई। इसके बाद पति गुस्से में दो वर्षीय बेटी कुमारी अंशिका भट्ट को लेकर घर से निकल गया। वह बच्ची को लेकर रायपुर पहुंचा और स्टेशन परिसर में ठेले पर समोसा खाने रुका। उसी दौरान एक महिला ने रहस्यमय ढंग से बच्ची को अपने साथ ले लिया। यह पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हुई है।
CG NEWS : बेटी से बिछड़ने के बाद वर्षा ठाकुर बेहद परेशान है और लगातार पुलिस से मदद की अपील कर रही है। उनका कहना है कि छह दिन बीत जाने के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द उनकी बेटी को खोजकर उन्हें वापस सौंपने की मांग की है।













