Friday, February 13, 2026
19.2 C
Raipur

CG CRIME : नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा: 122 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, 16 लाख की संपत्ति जब्त

CG CRIME : सुकमा। तोंगपाल पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गांजे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई।

CG CRIME : सूचना के मुताबिक, दो तस्कर रेनॉल्ट ट्राइबर कार (क्रमांक UP-37-Z-2636) में गांजा छिपाकर सुकमा से जगदलपुर की ओर जा रहे थे। पुष्टि होने पर सहायक उप निरीक्षक कमलेश साहू के नेतृत्व में टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर ग्राम तोंगपाल स्थित नारकोटिक्स चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध कार को रोक कर जब तलाशी ली गई, तो उसमें 24 पैकेटों में कुल 122.370 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

 

READ MORE: Niwari News : निवाड़ी के ढिमरपुरा पंचायत भवन में पुताई के नाम पर बड़ा घोटाला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 1.62 लाख का फर्जी बिल, देखें वीडियो

CG CRIME : पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के रहने वाले हैं। इनमें पहला आरोपी मोहम्मद हाशिम (32 वर्ष), निवासी किला कोना, काली मस्जिद, थाना कोतवाली और दूसरा नबील खान (36 वर्ष), निवासी फूल गढ़ी, थाना देहात शामिल है। दोनों के खिलाफ थाना तोंगपाल में अपराध क्रमांक 16/2025 के तहत नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20(ख)(ii)(ग) के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

CG CRIME : तोंगपाल पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान ट्राइबर कार (अनुमानित मूल्य ₹7,00,000), दो मोबाइल फोन, ₹3,400 नकद समेत कुल ₹16,82,360 मूल्य की सामग्री जब्त की है।

CG CRIME : यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार शाह और अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा एसडीओपी तोंगपाल रजत नाग के पर्यवेक्षण में की गई। इस अभियान में थाना प्रभारी सुरेन्द्र यादव, सहायक उप निरीक्षक कमलेश साहू, प्रधान आरक्षक धनीराम लहरे, राजेन्द्र राठौर, हरेन्द्र यादव, आरक्षक फागू राम वट्टी, शेखर चुरेन्द्र और बुधराम नाग की विशेष भूमिका रही।

CG CRIME : पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जनता से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

 

READ MORE : Malegaon Blast Case Update : 17 साल बाद मालेगांव ब्लास्ट केस में सभी आरोपी बरी, पीड़ितों का छलका दर्द – अब इंसाफ कौन देगा?

Share The News

Latest YouTube Videos

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds