उर्वशी रौतेला का 70 लाख का ज्वेलरी बैग लंदन एयरपोर्ट से चोरी….

Parivesh
उर्वशी रौतेला का 70 लाख का ज्वेलरी बैग लंदन एयरपोर्ट से चोरी....

लंदन। उर्वशी रौतेला : बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ लंदन गैटविक एयरपोर्ट पर बड़ी चोरी की वारदात हो गई। उर्वशी विंबलडन इवेंट के लिए मुंबई से लंदन पहुंची थीं, लेकिन जैसे ही उन्होंने बैगेज बेल्ट पर अपना सामान चेक किया, उनका कीमती डायर ब्रांड का बैग वहां से गायब था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस लग्ज़री सूटकेस में करीब 70 लाख रुपये के ज्वेलरी आइटम्स रखे हुए थे, जिसमें हाई-एंड नेकलेस, ईयररिंग्स और कस्टमाइज़्ड डिजाइनर पीसेज़ शामिल थे।

उर्वशी रौतेला : उर्वशी ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए लिखा, “मेरा डायर कूपर बैग, जिसमें मेरी विंबलडन इवेंट की एक्सक्लूसिव ज्वेलरी थी, गैटविक एयरपोर्ट पर चोरी हो गया है।” उन्होंने लंदन पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

एक्ट्रेस की टीम ने भी बताया कि उन्होंने एयरलाइंस और एयरपोर्ट सिक्योरिटी से संपर्क किया है, लेकिन अब तक बैग का कोई सुराग नहीं मिला है। उर्वशी के मुताबिक, यह सिर्फ एक सामान की चोरी नहीं है, बल्कि उनकी प्रोफेशनल इमेज पर भी चोट है क्योंकि वह विंबलडन में इसी ज्वेलरी के साथ रेड कार्पेट पर नजर आने वाली थीं।

बताया जा रहा है कि बैग की चोरी किस तरह हुई, इसकी जांच में कई CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल लंदन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और एयरपोर्ट सिक्योरिटी से पूछताछ जारी है।

उर्वशी ने कहा, “यह मेरे लिए सिर्फ सामान की बात नहीं है, यह मेरी मेहनत, इमोशन्स और भरोसे की बात है।” उन्होंने अपने फैंस से भी इस मुद्दे को उठाने की अपील की है ताकि दोषियों को सजा मिले और आगे किसी के साथ ऐसी घटना न हो।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *