New OTT Release : इस वैलेंटाइन वीकेंड को बना लीजिए खास! ये 15 नई फिल्‍में और सीरीज बना देगी आपका दिन शानदार

0
128

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : शनिवार को पड़े Valentine’s Day और वीकेंड के चलते कई लोग घर पर ही पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का प्लान बना रहे हैं। ऐसे में OTT प्लेटफॉर्म्स पर आई नई फिल्में और वेब सीरीज इस दिन को और खास बना सकती हैं। हाल ही में रिलीज़ हुई करीब 15 नई फिल्में और शोज़ रोमांस, थ्रिलर, हॉरर, ड्रामा और K-ड्रामा का शानदार मिश्रण पेश कर रही हैं।

क्राइम और सस्पेंस पसंद है तो ये देखें

‘कोहरा सीजन 2’ (Netflix) में बरुण सोबती की वापसी एक नए मर्डर केस के साथ होती है, जहां जांच कई संदिग्धों तक पहुंचती है।वहीं ‘Amar Vishwas’ (Amazon MX Player) हाई-प्रोफाइल मर्डर केस और कोर्टरूम ड्रामा के जरिए साजिश की परतें खोलती है।‘Cross Season 2’ (Prime Video) FBI जांच और अरबपति प्लेबॉय को मिली धमकी के बीच थ्रिल बढ़ाता है।

Read More : आज ही के दिन 7 साल पहले उजड़ गईं थीं 40 परिवारों की खुशहाली, वीर जवानों की शहादत पर नम हैं हर भारतीय की आंखें

इमोशनल ड्रामा और इंटरनेशनल कहानियां

‘This Is I’ (Netflix) जापानी LGBTQ+ संघर्ष और पहचान की संवेदनशील कहानी दिखाती है।
‘Lead Children’ पोलैंड के 70 के दशक में बच्चों को बचाने की लड़ाई लड़ती एक डॉक्टर की प्रेरक कहानी है।
‘State of Fear’ ब्राजीलियन थ्रिलर है जो लगातार सस्पेंस बनाए रखती है।

फैमिली, डार्क कॉमेडी और रेसिंग ड्रामा

‘Mana Shankar Var Prasad Garu’ (ZEE5) फैमिली इमोशन और रिश्तों की कहानी लेकर आई है।
‘The Burbs’ डार्क कॉमेडी के साथ रहस्य और डर का अनोखा मिश्रण पेश करती है।
‘Motorvalley’ रेसिंग की दुनिया पर आधारित इटालियन ड्रामा मिनी-सीरीज है।

घर बैठे बनाइए परफेक्ट डेट नाइट

अगर आप बाहर जाने के बजाय शांत माहौल में घर पर Valentine’s Day सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो ये नई OTT रिलीज़ रोमांस से लेकर सस्पेंस तक पूरा एंटरटेनमेंट देती हैं।सही फिल्म या सीरीज चुनकर आप अपने वीकेंड को यादगार डेट नाइट में बदल सकते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here