Bilaspur News : आपत्तिजनक पोस्ट से फिर विवादों में फंसे पूर्व विधायक अरुण तिवारी…

0
250

बिलासपुर। Bilaspur News : छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर पूर्व विधायक अरुण तिवारी चर्चा में हैं। इस बार मामला सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने का आरोप है।

Bilaspur News : यह शिकायत पन्ना नगर निवासी रंजीत यादव ने की थी, जिन्होंने तिवारी की पोस्ट से आहत होकर थाने में लिखित शिकायत दी। जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही पूर्व विधायक से पूछताछ की संभावना जताई जा रही है।

अरुण तिवारी पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने पार्टी टिकट के बदले पैसों की मांग का गंभीर आरोप लगाया था और उससे जुड़ा एक कथित ऑडियो भी सार्वजनिक किया था, जिससे उनकी पार्टी को चुनाव पूर्व भारी असहजता का सामना करना पड़ा था।

अब यह नया मामला एक बार फिर उन्हें विवादों के केंद्र में ले आया है, जिससे उनकी राजनीतिक स्थिति और जटिल होती दिख रही है। फिलहाल पुलिस कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here