Monday, May 18, 2026
30.1 C
Raipur

Stock Market : बाजार पर छाया कोरोना का साया, निवेशकों में घबराहट…..

नई दिल्ली। Stock Market : मंगलवार की सुबह शेयर बाजार पर ‘लाल साया’ छा गया। देश के दो प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। जहां सोमवार को बाजार दिनभर की उठापटक के बाद कुछ हद तक संभल गया था, वहीं मंगलवार को शुरुआत से ही निवेशकों में घबराहट देखी गई।

Stock Market : विशेषज्ञों का मानना है कि इस गिरावट के पीछे देश में फिर से बढ़ते कोरोना संक्रमण के केस एक बड़ी वजह हो सकते हैं। कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर चिंता जताई जा रही है और इससे आर्थिक गतिविधियों पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है।

शेयर बाजार में मंगलवार को जैसे ही कारोबार शुरू हुआ, सेंसेक्स करीब 300 अंकों की गिरावट के साथ खुला, वहीं निफ्टी ने भी लगभग 100 अंकों की गिरावट दर्ज की। फार्मा और आईटी सेक्टर में थोड़ी खरीदारी दिखी, लेकिन बैंकिंग, ऑटो और एफएमसीजी जैसे क्षेत्रों में बिकवाली हावी रही।

विदेशी निवेशकों की सतर्कता, ग्लोबल मार्केट्स से मिल रहे मिश्रित संकेत और महंगाई व ब्याज दरों की अनिश्चितता भी निवेशकों के मूड पर असर डाल रहे हैं।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अगर कोरोना केसों में इसी तरह बढ़ोतरी होती रही, तो बाजार में और गिरावट देखने को मिल सकती है। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे फिलहाल सतर्कता बरतें और जोखिम भरे फैसलों से बचें।

इस समय बाजार की चाल पूरी तरह से स्वास्थ्य संकेतकों, नीतिगत घोषणाओं, और अंतरराष्ट्रीय हालातों पर निर्भर है। आने वाले दिनों में आंकड़ों और हालातों के अनुसार ही बाजार की दिशा तय होगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories