Thursday, September 24, 2026
Home National सत्ताधारी कुर्सी पर बैठा रिश्वतखोर : 25 लाख की डील में IRS...

सत्ताधारी कुर्सी पर बैठा रिश्वतखोर : 25 लाख की डील में IRS अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार….

नई दिल्ली। टैक्स बचाने के बदले भारी रिश्वत मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 2007 बैच के सीनियर इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) अधिकारी अमित कुमार सिंगल और एक निजी व्यक्ति हर्ष कोटक को गिरफ्तार किया है। CBI के मुताबिक, दोनों ने एक शिकायतकर्ता से आयकर विभाग में राहत दिलाने के बदले 45 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

इस मामले में CBI ने 31 मई 2025 को केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता को धमकी दी गई थी कि अगर रिश्वत नहीं दी गई तो उस पर कानूनी कार्रवाई, भारी जुर्माना और उत्पीड़न किया जाएगा।

CBI की टीम ने मोहाली में जाल बिछाकर आरोपी हर्ष कोटक को रंगे हाथों 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया। यह रकम IRS अफसर अमित कुमार सिंगल के लिए ली जा रही थी। इसके बाद जांच एजेंसी ने दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से IRS अफसर को भी गिरफ्तार कर लिया।

CBI अब इस घोटाले से जुड़े बड़े नेटवर्क की जांच कर रही है और दिल्ली, पंजाब व मुंबई में कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। माना जा रहा है कि इस मामले में और भी सरकारी अधिकारियों की भूमिका सामने आ सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here