रीवा (बिछिया): रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र, कुठुलिया स्थित गुलाब बाग में एक घर में चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे बेशकीमती गहने और नगद पार कर दिए।
पीड़ित ने थाना बिछिया में शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार, पीड़ित कुछ समय के लिए अपने पुराने आवास घोघर मोहल्ला गया था। जब वह वापस लौटकर आया तो पाया कि चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया है और वहां रखे लगभग 12 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 3 लाख रुपए नकद और कई आभूषण पार कर दिए हैं।
पीड़ित ने बताया कि उसने हाल ही में गुलाब बाग में नया घर बनवाया है और चोरी उसके पुराने आवास में हुई है। यह घटना उसके लिए और भी चिंताजनक है क्योंकि उसकी शादी केवल तीन महीने पहले ही हुई थी।













