भोपाल : भोपाल में 10 दिन के गणेशोत्सव के समापन के साथ ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। राजधानी के प्रेमपुरा घाट पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे और ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा को विदाई दी।
Read News : Bhopal News : परीक्षा देने आई छात्रा ने स्कूल में लगाई छलांग, पुलिस जांच में जुटी
छोटी मूर्तियों का विसर्जन कुंड में किया जा रहा है, जबकि बड़ी मूर्तियों को क्रेन की मदद से तालाब में विसर्जित किया जाएगा। राजधानी के 7 बड़े घाटों और कुल 33 घाटों पर विसर्जन की व्यवस्था की गई है।
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। SDRF और पुलिस टीम घाटों पर तैनात हैं। कई जगह रूट डाइवर्ट किए गए हैं ताकि ट्रैफिक सुचारू रूप से चले। विसर्जन का सिलसिला देर रात तक जारी रहेगा।
Read News : Gwalior News : पुलिस कस्टडी में बुजुर्ग की मौत, जोरासी चौकी प्रभारी और हवलदार निलंबित
महापौर मालती राय ने कहा, “सभी घाटों पर सुरक्षित और सुव्यवस्थित विसर्जन सुनिश्चित किया गया है।”
एसीपी अंकिता खातरकर ने कहा, “सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात हैं।”











