Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

Aparna Yadav Divorce News : इंस्टाग्राम पोस्ट से मची खलबली: प्रतीक यादव बोले- ‘गलत महिला से शादी करना मेरा दुर्भाग्य था’

Aparna Yadav Divorce News : लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति और सामाजिक हलकों में उस समय हड़कंप मच गया, जब समाजवादी पार्टी के संरक्षक रहे दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी अपर्णा यादव से अलग होने की घोषणा की। प्रतीक यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक भावुक और तीखी पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि वह जल्द ही अपर्णा यादव को तलाक देने जा रहे हैं। प्रतीक ने इस पोस्ट में अपनी पत्नी पर परिवार तोड़ने और केवल प्रसिद्धि के पीछे भागने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं।

प्रतीक यादव ने अपनी पोस्ट में कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपर्णा को ‘स्वार्थी’ और ‘मतलबी’ बताया। उन्होंने लिखा, “इस औरत ने मेरा परिवार बर्बाद कर दिया और मेरे पारिवारिक रिश्ते खराब कर दिए। वह सिर्फ मशहूर और प्रभावशाली बनना चाहती है।” प्रतीक ने अपनी मानसिक स्थिति का जिक्र करते हुए आगे लिखा कि वे वर्तमान में बहुत बुरे दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन उनकी पत्नी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उन्हें सिर्फ अपनी चिंता है। उन्होंने अपनी शादी को अपना ‘दुर्भाग्य’ करार दिया।

गौरतलब है कि प्रतीक यादव जहां रीयल स्टेट के बड़े कारोबारी हैं, वहीं अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सक्रिय नेता हैं। अपर्णा ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था, जिसके बाद से ही उनके और यादव परिवार के बीच दूरियों की खबरें आती रहती थीं। हालांकि, प्रतीक और अपर्णा काफी समय से मुलायम परिवार के पुश्तैनी आवास से अलग रह रहे हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से इस तरह के आरोप पहली बार सामने आए हैं।

इस पूरे मामले पर अभी तक अपर्णा यादव की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, प्रतीक यादव ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के अलावा मीडिया के सामने आकर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है। यादव परिवार के अन्य सदस्यों ने भी फिलहाल इस निजी मामले पर चुप्पी साध रखी है। इस हाई-प्रोफाइल तलाक की खबर ने न केवल लखनऊ के राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी यह मामला ट्रेंड कर रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories