Friday, February 13, 2026
28.1 C
Raipur

Indore Municipal Corporation : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इंदौर में भी सड़कों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, शेल्टर होम भेजने की तैयारी

Indore Municipal Corporation : इंदौर: सुप्रीम कोर्ट द्वारा आवारा कुत्तों को लेकर दिए गए सख्त निर्देशों के बाद अब इंदौर नगर निगम भी हरकत में आ गया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने संकेत दिए हैं कि शहर में जल्द ही एक अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत सड़कों पर घूम रहे आवारा कुत्तों को हटाकर सुरक्षित शेल्टर होम में भेजा जाएगा।

Read More : Jabalpur Breaking : करोड़ों की डकैती: नकाबपोश बदमाश 14.8 किलो सोना और 5 लाख रुपये कैश लेकर फरार, देखें वीडियो

महापौर भार्गव ने कहा कि भले ही सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के लिए है, लेकिन इंदौर इसे पूरे देश में लागू करवाने के लिए पहल करेगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम पहले से ही पशु संरक्षण और नागरिकों की सुरक्षा के बीच संतुलन बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

महापौर ने कहा, “अगर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश एनसीआर तक सीमित भी है, तो हम इसके व्यापक क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करेंगे।” उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में विशेष अभियान चलाकर कुत्तों को पकड़ा जाएगा, उनकी निगरानी की जाएगी और उन्हें सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया जाएगा।

Read More : New Income Tax Bill 2025 : संसद में पेश हुआ नया इनकम टैक्स बिल 2025, आम जनता की जेब पर होगा बड़ा असर….

यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब इंदौर में डॉग बाइट के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है और कई इलाकों से लोगों पर कुत्तों के हमले की शिकायतें सामने आ चुकी हैं, जिससे नागरिकों की सुरक्षा पर चिंता बढ़ गई है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P Crime : भोपाल सूटकेस कांड का खुलासा! पति ने ही की तीसरी पत्नी की हत्या

भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित कमला नगर...

दिल्ली के कई स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मिला धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कई स्कूलों...

किन्नर समुदाय करेगा अपने अलग ‘शंकराचार्य’ की घोषणा पुष्कर में स्थापित होगी गद्दी

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किन्नर समुदाय से...

पतालसू पीक पर माइनस 6 डिग्री में लहराया तिंरगा! जानें कौन है खेमराज साहू जिसने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के युवा पर्वतारोही खेमराज साहू...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds