New Income Tax Bill 2025 : संसद में पेश हुआ नया इनकम टैक्स बिल 2025, आम जनता की जेब पर होगा बड़ा असर….

Parivesh
New Income Tax Bill 2025

New Income Tax Bill 2025 : नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 11 अगस्त 2025 को संसद में नया इनकम टैक्स बिल 2025 पेश किया है, जो पुराने 1961 के इनकम टैक्स एक्ट की जगह लेने वाला है। इस बिल का मकसद टैक्स सिस्टम को और ज्यादा पारदर्शी, आधुनिक और सहज बनाना है। बिल में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिनका असर सीधे आम टैक्सपेयर्स पर पड़ेगा।

New Income Tax Bill 2025 : सरकार ने पिछले हफ्ते पुराने बिल को वापस लेकर इस नए ड्राफ्ट को तैयार किया है, जिसमें सांसदों और विशेषज्ञों की सेलेक्ट कमेटी की सलाह को ध्यान में रखा गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि इस बिल में ड्राफ्टिंग की गलतियों को सुधारा गया है और कानून के हर पहलू को बेहतर तरीके से स्पष्ट किया गया है ताकि कोई भ्रम न रहे।

इस नए बिल में छोटे-मोटे समायोजन के साथ 32 बड़े संशोधन शामिल हैं, जो टैक्स प्रक्रिया को सरल बनाने और टैक्स चोरी को रोकने के लिए बनाए गए हैं। सेलेक्ट कमेटी ने करीब 4,575 पेज की रिपोर्ट में इन सुझावों को दिया है। इससे करदाता वर्ग को बेहतर सुविधा मिलेगी और कर संग्रह प्रणाली अधिक कुशल बनेगी।

New Income Tax Bill 2025

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बिल के लागू होने से टैक्स के नियमों में स्पष्टता आएगी और टेक्नोलॉजी के ज़रिए कर विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आम जनता के लिए यह बिल बेहतर टैक्स सेवाएं और कम झंझट लेकर आएगा।

सरकार ने इस बिल को शीघ्र संसद में पारित कर इसे जल्द से जल्द लागू करने की योजना बनाई है ताकि नए नियमों के तहत टैक्स व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

यह बिल वित्तीय सुधारों की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है और आने वाले वर्षों में भारत के कर प्रणाली में नई क्रांति लाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *