Jabalpur Breaking : करोड़ों की डकैती: नकाबपोश बदमाश 14.8 किलो सोना और 5 लाख रुपये कैश लेकर फरार, देखें वीडियो

0
257
Jabalpur Breaking
Jabalpur Breaking

Jabalpur Breaking : जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहां हथियारबंद नकाबपोशों ने बैंक को निशाना बनाया और करोड़ों की लूट को अंजाम दिया। घटना सुबह करीब 9 बजे सिहोरा के नेशनल हाइवे, खितौला मोड़ के पास स्थित इसाफ स्माल फाइनेंस बैंक की शाखा में हुई।

 

 


Jabalpur Breaking : जानकारी के मुताबिक, पांच नकाबपोश बदमाश अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर पहुंचे और बैंक में घुसते ही कर्मचारियों की कनपटी पर कट्टा और रिवॉल्वर तान दी। महज 10–15 मिनट में बदमाश 14 किलो 800 ग्राम सोना और करीब 5 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

 

 

Jabalpur Breaking : बताया जा रहा है कि, आरोपी सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर ही योजनाबद्ध तरीके से बैंक पहुंचे थे, जब बैंक का नियमित कामकाज शुरू भी नहीं हुआ था। वारदात के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन अब तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here