Saturday, September 19, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal भोपाल: राजा भोज एयरपोर्ट पर तैयार हुआ वर्ल्ड क्लास फायर स्टेशन, DGCA...

भोपाल: राजा भोज एयरपोर्ट पर तैयार हुआ वर्ल्ड क्लास फायर स्टेशन, DGCA से मांगी अनुमति

bhopal airport

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट सुरक्षा को मजबूत करने के लिए वर्ल्ड क्लास फायर स्टेशन तैयार किया गया है। यह नया फायर स्टेशन अंतरराष्ट्रीय मानकों (International Standards) के अनुरूप विकसित किया गया है।एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस अत्याधुनिक फायर स्टेशन को शुरू करने के लिए डीजीसीए (DGCA) से अनुमति मांगी है।

आधुनिक फायर टेंडर को किया शामिल

एयरपोर्ट की फायर सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए फायर बेड़े में अत्याधुनिक फायर टेंडर ‘रोजनबर्क’ (Rosenbauer) को शामिल किया गया है।यह आधुनिक वाहन तेजी से प्रतिक्रिया देने और लंबी दूरी तक आग बुझाने की क्षमता रखता है, जिससे किसी भी आपात स्थिति से बेहतर तरीके से निपटा जा सकेगा।

Read More : M.P News : भोपाल में LPG गैस को लेकर जंग जैसे हालात! एक सेकंड में 5000 बुकिंग, होटल-रेस्टोरेंट पर संकट

पानी और फोम मिश्रण से आग पर काबू

नए फायर स्टेशन में पानी और फोम का विशेष मिश्रण स्टोर किया जाता है, जिससे विमान या ईंधन से जुड़ी आग को जल्दी नियंत्रित किया जा सके।इस तकनीक का इस्तेमाल दुनिया के बड़े एयरपोर्ट्स पर भी किया जाता है, जिससे फायर सेफ्टी सिस्टम और ज्यादा प्रभावी हो जाता है।

एयरपोर्ट सुरक्षा को मिलेगा बड़ा फायदा

इस वर्ल्ड क्लास फायर स्टेशन के शुरू होने के बाद राजा भोज एयरपोर्ट की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता (Emergency Response System) और मजबूत होगी।विशेषज्ञों का मानना है कि इससे विमान संचालन की सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा दोनों को बड़ा लाभ मिलेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here