Sunday, April 5, 2026
24.4 C
Raipur

RAIPUR CRIME : चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी और एक बालक गिरफ्तार, बटनदार चाकू बरामद, आरोपियों का निकाला जुलूस

RAIPUR CRIME : रायपुर :रायपुर में चाकूबाजी की एक सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मजदूरी कर रहे एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है।

RAIPUR CRIME : घटना 4 जून 2025 की है, जब प्रार्थी संतोष कुमार राय अपने साथी सलमान डहरिया के साथ व्हीआईपी चौक के पास जा रहा था। तभी कुछ अज्ञात युवकों ने उसे रास्ते में रोका, धक्का देकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और एक युवक ने चाकू से उसके दाहिने पैर की जांघ में वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। घायल युवक की शिकायत पर थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 338/25 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

RAIPUR CRIME : वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम और साइबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम ने घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही पुराने अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाई गई और मुखबिर लगाए गए।

RAIPUR CRIME : जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने शुभम करवा, राहुल मिश्रा, सूरज जाल और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू भी बरामद कर लिया है।

RAIPUR CRIME : -गिरफ्तार आरोपी

01. शुभम करवा पिता फकीरा करवा उम्र 20 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी अमृत होम, पी-ब्लॉक, मकान नंबर 32 थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

02. राहुल मिश्रा पिता स्व. मनोज मिश्रा उम्र 22 साल निवासी राजीव गांधी नगर शिव मंदिर के पास थाना खम्हारडीह रायपुर।

03. सूरज जाल पिता लिंगेश्वर जाल उम्र 19 साल निवासी दुर्गा नगर बूढ़ीमाता मंदिर के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

04. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories