Bhopal Latest News : आखिर ये कैसा मामला, चोरों से महफूज नहीं भगवान…देखें वीडियो

Parivesh

भोपाल (मध्य प्रदेश): Bhopal Latest News : राजधानी भोपाल में चोरी की घटनाएं अब धार्मिक स्थलों को भी नहीं बख्श रहीं। ताजा मामला ईंटखेड़ी स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ मंदिर और बैरसिया रोड पर अंजनी नंदन धाम मंदिर से जुड़ा है, जहां चोरों ने बीती रात मंदिरों में धावा बोलकर ताले तोड़े और चांदी की थालियों सहित पूजा-सामग्री चुरा ले गए। घटना ने न सिर्फ श्रद्धालुओं को आहत किया है, बल्कि पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Bhopal Latest News : ईंटखेड़ी के सिद्धपीठ मंदिर को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार, शातिर चोरों ने ईंटखेड़ी स्थित सिद्धपीठ मंदिर में घुसकर मंदिर प्रांगण में बने कमरों के ताले तोड़े। यहां से उन्होंने भोग में प्रयोग की जाने वाली चांदी की प्लेट, नारियल, और अन्य पूजा सामग्रियां चुरा लीं। चोरी की यह घटना उस वक्त सामने आई जब सुबह श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे और देखा कि मंदिर के कमरों के ताले टूटे पड़े हैं।

 

बैरसिया रोड का अंजनी नंदन धाम भी चोरों का शिकार
इसी तरह, बैरसिया रोड पर स्थित अंजनी नंदन धाम मंदिर में भी चोरों ने सुरक्षा को ठेंगा दिखाते हुए ताले चटकाए। वहां से भी चोरों ने पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और अन्य कीमती वस्तुएं लेकर फरार हो गए।

पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर के संरक्षक कृष्णा पचौरी ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और सबूत जुटाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

श्रद्धालुओं में आक्रोश, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
लगातार मंदिरों को निशाना बनाए जाने से श्रद्धालुओं में रोष है। उनका कहना है कि जब ईश्वर के घर भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का भरोसा कैसे किया जाए। वहीं, स्थानीय लोग रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *