Bhopal Viral Video : रोड पर युवाओं का तांडव, सड़क पर आतिशबाज़ी और हंगामा, वीडियो वायरल

Parivesh
Bhopal Viral Video

भोपाल : Bhopal Viral Video : राजधानी भोपाल के एयरपोर्ट रोड पर देर रात एक बार फिर कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ युवकों ने सड़क पर गाड़ियां लगाकर पहले रोड को आधा घेर लिया और फिर खुलेआम तलवारों से केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान तेज़ आवाज़ में म्यूज़िक बजाया गया, आतिशबाज़ी की गई और इलाके में जमकर हंगामा मचाया गया।

Bhopal Viral Video : घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर तलवारें लहराई जा रही हैं और गाड़ियों की कतारें लगाकर रास्ता जाम किया गया है। कई युवक तलवारें हाथ में लेकर नाचते हुए केक काटते दिख रहे हैं, जबकि आसपास से गुजरने वाले आम लोग डरे-सहमे नजर आ रहे हैं।

खतरनाक ट्रेंड बनता जा रहा ‘तलवारों से बर्थडे सेलिब्रेशन’

शहर में तलवारों से केक काटकर जन्मदिन मनाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले कुछ महीनों में ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जो यह दर्शाते हैं कि यह ट्रेंड अब खतरनाक रूप लेता जा रहा है। पुलिस की सख्ती के बावजूद युवाओं के बीच कानून का डर नहीं दिखाई दे रहा है।

स्थानीय लोगों में डर और नाराज़गी

घटना के बाद इलाके के स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि सड़कें अब सुरक्षित नहीं रहीं और रात के समय असामाजिक तत्वों का बोलबाला होता जा रहा है। इससे न केवल शांति भंग होती है, बल्कि सड़क सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है।

पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

हालांकि भोपाल पुलिस कई बार ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई का दावा कर चुकी है, लेकिन ऐसे वीडियो बार-बार सामने आना यह दर्शाता है कि असली डर और अनुशासन अभी युवाओं में नहीं है। अभी तक इस ताज़ा घटना में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

वीडियो वायरल, पर पुष्टि नहीं

वायरल वीडियो की पुष्टि निशानेबाज न्यूज द्वारा स्वतंत्र रूप से नहीं की गई है, लेकिन वीडियो को लेकर शहर में चर्चा तेज़ है और नागरिक प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *